Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीतामढ़ी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रिंग बांध रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है.

Sitamarhi News, Bulldozer action, Bihar

Sitamarhi Bulldozer Action: बिहार के सीतामढ़ी में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है. शहर के रिंग बांध रोड इलाके में इन दिनों बुलडोजर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है. प्रशासन सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, जिसके तहत कई पक्के और स्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है.

सुबह से ही प्रशासनिक टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई. जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचा, इलाके में हलचल बढ़ गई. जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रखा था, उनमें चिंता और बेचैनी का माहौल देखने को मिला. प्रशासन का कहना है कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक परियोजनाओं को पूरा करने के लिए चलाया जा रहा है.

रिंग बांध रोड परियोजना में बन रहा था रोड़ा

अधिकारियों के मुताबिक रिंग बांध रोड शहर की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा देना है. लेकिन सड़क निर्माण के रास्ते में कई जगह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे होने के कारण काम प्रभावित हो रहा था. इसी वजह से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है.

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

रिंग बांध रोड को लेकर पिछले कुछ समय से कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा चुका है. इसी क्रम में हाल ही में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री और शिवहर की विधायक श्वेता गुप्ता के आवास परिसर में भी प्रशासन ने कार्रवाई की थी. वहां भी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा.

ये भी पढ़ें- यूपी में कुदरत का खूनी तांडव! कासगंज में आंधी-तूफान के बीच भरभराकर गिरा लेंटर, सो रहा पूरा परिवार जिंदा दफन

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि विकास कार्यों और सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल रिंग बांध रोड क्षेत्र में चल रही बुलडोजर कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल गया है कि प्रशासन परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतर चुका है. आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital