Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अयोध्या राम मंदिर के बाद सिवान में चोरी करने वाली ‘प्रणाम चोरनी’ गिरफ्तार, मां दुर्गा का हार काटते CCTV में कैद हुई थी करतूत

Bihar News: सिवान कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा के गले से सोने का हार चोरी हो गया. CCTV फुटेज में युवती चोरी करते हुए दिखी और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

Bihar News: सिवान शहर में महादेवा स्थित कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा के गले से सोने का हार चोरी हो गया. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक युवती को हार काटते हुए साफ देखा जा सकता है. फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवती की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर चोरी गए हार बरामद कर लिए जाएंगे. मंदिर परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

कैसे हुई चोरी?

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह मोटर चालू करने के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान युवती मंदिर में आई और प्रतिमा के सामने खड़ी होकर मां दुर्गा को प्रणाम किया. मौका पाकर उसने गले से दो सोने के हार काट लिए और तुरंत वहां से निकल गई.

हिरासत में आरोपी युवती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने चोरी क्यों की और हार कहां छिपाया.

ये भी पढ़ें-कविता में अनुकल्प ने बताई थी पाप की पटकथा, चंपत राय बजा रहे थे ताली; देखे वायरव हुआ वीडियो

श्रद्धालुओं में नाराजगी

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालु नाराज हैं. उन्होंने मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें-केस लड़ा तो करियर खत्म! राम मंदिर चढ़ावा कांड में वकीलों ने क्यों सुनाया ये फरमान? 3 दिन बाद अयोध्या में क्या होगा?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital