Smriti Irani का टीवी पर कमबैक, 'सास बहू' सीरियल से वापसी; अमेठी सांसद ने राजनीति से रिटायर होने की अफवाहों को खारिज किया।
Smriti Irani: स्मृति ईरानी अपने आईकॉनिक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीक्वल से कमबैक कर रही हैं. 25 साल बाद स्मृति के टीवी पर वारसी करने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था. ऐसे उम्मीद किया जा रहा था कि स्मृति ईरानी एक्टिंग में लौटकर राजनीति से रिटायर हो जाएंगी. लेकिन अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब स्मृति ईरानी राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगी? एक्ट्रेस और पॉलीटिशियन ने खुद अपने कमबैक की असल वजह बता दी है और राजनीति छोड़ने की खबरों पर भी विराम लगा दिया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
क्या स्मृति ईरानी राजनीति से लेंगी रिटायरमेंट? (Smriti Irani)
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ने बताया कि वो रिटायर नहीं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि वो अभी 49 साल की हैं और ये कोई ऐसी उम्र नहीं है जहां रिटायर हुआ जाए. इस उम्र में लोग कई बार अपने करियर की शुरुआत करते हैं. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने टीवी पर कमबैक करने का फैसला क्यों लिया? इसकी क्या वजह है? तो उन्होंने हंसते हुए अंदाज में कहा- ‘बहुत ही बचकाना जवाब होगा मेरे नजदीक. देखिए लोगों के पास जिंदगी में चॉइस नहीं होती, मेरे पास तो है.’
View this post on Instagram
टीवी पर क्यों कमबैक कर रहीं स्मृति ईरानी?
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ‘जिंदगी को बारीकी से जीना मेरी फितरत है. अगर आप जिंदगी को सिर्फ एक पहलू से जिएंगे, एक नजरिए से जिएंगे, तो वो भी क्या जीना हुआ? मैं राष्ट्रीय राजनीति में भी इसीलिए आई थी क्योंकि मुझे इस बात का एहसास था कि हमारे समाज में कई ऐसी चीजें हैं जिसपर लोगों का ध्यान जाना जरूरी है. चाहे वो पॉलिटिक्स के माध्यम से हो, चाहे वो मीडिया के माध्यम से हो. अगर आप ने अपना ओहदा इतना बना लिया है कि आप लोगों का ध्यान खींच सको, आप लोगों का प्रतिबिंब बनें या लोगों की आवाज बनें, तो कोई मूर्ख ही होगा जो ऐसे मौके को छोड़ेगा.’
ये भी पढ़ें: अजित राय: सिनेमा के सच्चे साधक और अमर आलोचक की विदाई (एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि)
स्मृति ईरानी का राजनीति करियर (Smriti Irani)
बता दें कि स्मृति ईरानी यूपी के अमेठी से बीजेपी सासंद हैं. उन्होंने 2003 में राजनीति जॉइन की थी. स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास, कपड़ा और महिला और बाल विकास सहित कई विभागों की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. बता दें कि स्मृति अब 25 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 से टीनी पर वापसी कर रही है. यह सीरियल 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


