Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Smriti Irani: ‘विदेशी धरती से PM मोदी के खिलाफ साजिश, हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए मुंहतोड़ जवाब’, बोलीं- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए.

Smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Edited by Nitish Pandey

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे.

मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वे हिन्दुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिन्दुस्तान के हितों का नहीं उनके हितों की रक्षा करेंगे. इसका मुंह तोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए.  उन्होंने कहा कि आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे.

ये भी पढ़ें: Smriti Irani Daughter Wedding: नागौर के खिंवसर किले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने अर्जुन भल्ला संग रचाई शादी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस. उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे.

स्मृति ईरानी ने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital