Car Firecracker Explosion Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां कार में पटाखा रखते समय धमाका होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#महाराष्ट्र 🚨कार के पास खड़े आदमी को देखें
👉🏾 सोलापुर शहर के जुनी मिल इलाके में कार में पटाखों भरा बॉक्स रखते समय नीचे गिर जाने से हुआ बड़ा धमाका। चारो तरफ धुँवा ही धुँवा हो गया था।
👉🏾 यह व्यक्ति सोलापुर शहर के जुनी मिल परिसर में, जंगली सूअरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने… pic.twitter.com/IeUApagEOI
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) May 15, 2026
क्या है पूरा मामला?
ये मामला सोलापुर शहर के जुनी मिल इलाके का है. जहां 43 साल के केदार छत्रे अपनी कार में पटाखे से भरा थैला रख रहे थे. तभी गलती से उनके हाथ से पटाखे से भरा एक थैला छूटकर जमीन पर नीचे गिर गया. पटाखे से भरा थैला जमीन पर गिरते ही वहां तेजी से विस्फोट हो गया. विस्फोट होते ही पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया. इस हादसे में केदार छत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए.
थैले के जमीन पर गिरते ही विस्फोट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग की कार की डिग्गी में पटाखे से भरा थैला रख रहा है. अचानक से उसके हाथ से एक थैला नीचे जमीन पर गिर जाता है. थैले के जमीन पर गिरते ही उसमें विस्फोट हो जाता है. इस दौरान आसपास में कई गाड़ियां खड़ी थी. वहीं चारों तरफ लोगों की आवाजाही भी थी. विस्फोट होते ही लोग दहशत में आ जाते हैं. वहीं विस्फोट की वजह से सड़क पर चल रही बस भी रुक जाती है.
जानकारी के मुताबिक केदार छत्रे जंगली सूअरों को भगाने में इस्तेमाल होने वाले पटाखों से भरा बॉक्स खरीदकर ले जा रहे थे. वो अभी पटाखों को कार में रख ही रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. जिसमें केदार गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल के लिए नहीं पहुंचा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


