लद्दाख से दिल्ली यात्रा करके आए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है, जिसके बाद दिल्ली की सियासत में गर्मी बढ़ती दिखाई दे रही है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी को सोशल मीडिया पर आड़े हाथ ले रहे हैं.
इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि ‘पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना अस्वीकार्य है. लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्गों को दिल्ली की सीमा पर क्यों हिरासत में लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा. आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी’.
गौरतलब हो कि केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने वाले वांगचुक सहित लद्दाख के करीब 150 लोगों को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर हिरासत में ले लिया.
हिरासत में लिए जाने से कुछ देर पहले क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें दिल्ली सीमा से तस्वीरें साझा की थीं, जहां व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी के बीच उनकी बसों को रोका गया था. वीडियो में पर्यावरण कार्यकर्ता पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते देखे जा सकते है.
वांगचुक ने अपने पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के कई वाहन उनकी बसों के साथ थे. उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू में लगा कि राष्ट्रीय राजधानी के पास पहुंचने पर ये बसें उनकी सुरक्षा के लिए उनके पीछे-पीछे चल रही हैं, लेकिन बाद में यह स्पष्ट था कि उन्हें हिरासत में लिया जाने वाला है.
वांगचुक ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम दिल्ली के पास पहुंच रहे हैं, ऐसा लगने लगा कि हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही बल्कि हमें हिरासत में लिया जा रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि वे नहीं चाहते कि यह पदयात्रा हो.”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा कि ‘दिल्ली में आने से कभी किसानों को रोकते हैं, कभी लद्दाख के लोगों को रोकते हैं। क्या दिल्ली किसी एक शख़्स की बपौती है? दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली में आने का सब को अधिकार है। ये सरासर ग़लत है। निहत्थे शांतिपूर्ण लोगों से आख़िर इन्हें क्या डर लग रहा है?”
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार किस तरह से काम कर रही है. सोनम वांगचुक लद्दाख के बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं. पूरे भारत में लोग उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने लद्दाख से राजघाट तक शांतिपूर्ण मार्च की योजना बनाई…उनके साथ कई कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है…वे अपने वैध अधिकारों की मांग कर रहे हैं…लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को विरोध करने का अधिकार है…सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए…”
ये भी पढ़ें- कैश फॉर जॉब मामला: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
-भारत एक्सप्रेस
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…