देश

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi in Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. सोनिया गांधी का बीते दिन यानी गुरुवार से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) के मुताबिक, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, उनकी कई जांच कराई गई है और उनकी हालत अभी स्थिर है.

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

सोनिया गांधी की इससे पहले जनवरी के महीने में तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब उन्हें वायरल इन्फेक्शन हो गया था. करीब एक सप्ताह तक इलाज कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. उस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे और वह यात्रा छोड़कर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

कांग्रेस अधिवेशन में हुई थी शामिल

बता दें कि सोनिया गांधी रायपुर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल हुई थीं. यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक चला था. इस दौरान सोनिया गांधी अपने भाषण भी दिए थे. यहां सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अंतिम पड़ाव बताया था. जिससे बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि वह राजनीति अब अलग हो चुकी हैं. बता दें कि उन्होंने साल 2022 के अक्टूबर महीने तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाल रखी थी.

यह भी पढ़ें-   अगामी त्याहारों को लेकर CM योगी सख्त, कहा- “माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”

‘राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं’

बता दें कि सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है, जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं. वहां  उन्होंने लेक्चर के दौरान कहा कि “भारतीय लोकतंत्र खतरे में है. हम लोग एक निरंतर दबाव है महसूस कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं. मेरे ऊपर कई केस किए गए. ऐसे मामलों में केस किए गए, जो बनते ही नहीं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago