Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“शौहर को मार दिया, देवर को मार दिया, अब तो रहम करो”- अतीक की पत्नी शाइस्ता के बचाव में सपा नेता ने किया ट्वीट, लोगों ने किया ट्रोल

आईपी सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “अतीक और अशरफ की हत्या पुलिस की मौजूदगी में गलत है, लेकिन बेवा पर रहम क्यों?”

shaista parveen

शाइस्ता परवीन और अतीक अहमद (फोटो फाइल)

IP Singh on Shaista Parveen: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच इस हत्याकांड के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है. वहीं पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी है और उस पर 50 हजार रु का इनाम भी घोषित कर रखा है. इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता आईपी नेता ने शाइस्ता के बचाव में एक ट्वीट किया, जिसके बाद वह ट्रोल होने लगे.

आईपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शाइस्ता के बचाव में ट्वीट किया, “उसके परिवार में 3 लोगों की हत्या कर चुकी यूपी पुलिस उस महिला को तलाश रही है जिसके जवान बेटे को मार दिया, जिसके 4 बार के MLA, सांसद रहे शौहर को मार दिया उसके पूर्व MLA देवर को मार दिया.”

सपा नेता ने आगे लिखा, “कल तक वह महिला मेयर चुनाव की तैयारी कर रही थी फिर उसपर इनाम घोषित कर दिया गया. पूर्व सांसद अतीक अहमद की विधवा पत्नी एक महिला पर तानशाही पुलिस टार्चर बन्द करो, उन्हें उनके आसुओं के साथ अब जीने दो.” आईपी सिंह के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: Shaista Parveen: पुलिस के लिए पहेली बनी मोस्ट वांटेड शाइस्ता और उसकी देवरानी जैनब, आखिर दोनों कहां छुपी हैं? ड्रोन से तलाश

आईपी सिंह के ट्वीट पर भड़के यूजर्स

एक यूजर (@PremSanataniHB) ने लिखा, “आईपी सिंह उमेश पाल और दो पुलिस जवानों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं और हत्यारों के लिए सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं. लेकिन हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये समाजवादी पार्टी की जो विचारधारा है उसी को ये दर्शा रहे हैं.”

इसी तरह एक अन्य यूजर (@rawatAditya13) ने आईपी सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “अतीक और अशरफ की हत्या पुलिस की मौजूदगी में गलत है, लेकिन बेवा पर रहम क्यों?, लड़के को एनकाउंटर में मारा क्योंकि अपराधी था. अतीक और अशरफ माफियागिरी के कारण मरे, अगर उस महिला ने कुछ किया है तो इनाम भी घोषित होगा और सजा भी.” बता दें कि अतीक के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. असद के साथ उसका साथी गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया था. दोनों उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे और फरार थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital