Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: चुनाव परिणाम के बाद अम्बेडकर नगर में BJP प्रत्याशी के घर के समाने सपा समर्थकों ने की नारेबाजी, पथराव, SP विधायक पर मुकदमा दर्ज

Ambedkar Nagar: भाजपा प्रत्याशी रेनू कशौधन की शिकायत पर पुलिस ने सपा विधायक लालजी वर्मा समेत 25 नामजद और लगभग 1000 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव परिणाम (UP Nikay Chunav Result) सामने आने के बाद कई जिलों में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है. जहां एक ओर सपा और बसपा भाजपा पर गलत गिनती का आरोप लगाकर चुनाव जीतने की बात कह रही है तो वहीं हार का मुंह देखने वाले उनके कार्यकर्ता प्रदेश के कई हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ झड़प कर रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से सामने आ रहा है.

अम्बेडकर नगर ( Ambedkar Nagar ) से जानकारी सामने आ रही है कि, यहां पर भाजपा प्रत्याशी के घर के सामने सपा समर्थकों ने जामकर नारेबाजी की है. इसी के साथ पथराव की भी जानकारी सामने आ रही है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इल्तिफ़ातगंज बाजार पुलिस द्वारा बंद करवा दिया गया है, उधर भाजपा प्रत्याशी रेनू कशौधन की शिकायत पर पुलिस ने सपा विधायक लालजी वर्मा समेत 25 नामजद और लगभग 1000 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव की पिच पर क्लीन बोल्ड हुई कांग्रेस, अंतरकलह में दिन पर दिन हो रही कमजोर, खो रही जनता का भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी समा परवीन निर्वाचित हुईं हैं. इसी खुशी में सपा समर्थकों ने जुलूस की तैयारी की थी, जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा नही दी गई थी. इलाके में शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात था बावजूद इसके सपा समर्थको द्वारा भाजपा प्रत्याशी के घर के सामने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी गई.

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर सपा प्रत्याशी ने पथराव भी किया. वहीं स्थानीय पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया. इस घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं संतोष जनक गिरफ्तारी न होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. बाजार की सभी दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया है तथा भारी पुलिस बल लगातार गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital