Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अखिलेश यादव की सभा में टूटा मंच, स्टेज के साथ भरभराकर जमीन पर गिरे लोग, पूर्व CM ने कह दी यह बात

Sant Kabir Nagar: अखिलेश यादव ने तुरंत मौके पर परिस्थिति को संभालते हुए कहा कि कोई बात नहीं यह समाजवादी मंच है किसी को चोट नहीं लगेगी.

akhilesh ki sabha

अखिलेश की सभा में टूटा मंच

Sant Kabir Nagar: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक सभा में अचानक से मंच गिरने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. वाकया यूपी के संतकबीर नगर जिले का है जहां पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की पुण्यतिथि में शामिल होने अखिलेश यादव संतकबीरनगर पहुंचे थे. इस दौरान जब वे वहां मौजूद सभा को संबोधित कर रहे थे तभी मुख्य मंच के दाहिनी तरफ लगा कार्यकर्ताओं का मंच अत्यधिक भीड़ होने के कारण भरभरा कर स्टेज के साथ जमीन पर गिर गया.

अखिलेश के आश्वासन से लोगों में उत्साह

हालांकि मंच के गिरते ही अखिलेश ने लोगों को ढांढ़स बढ़ाते हुए मंच से आश्वासन दिया कि कोई घायल नहीं है यह समाजवादी मंच है. इस पर किसी को चोट नहीं लगती है. इसके बाद तो लोग अपनी चोट भूल तालियां बजाने लगे. अखिलेश की इस बात ने वहां मौजूद लोगों को उत्साह से भर दिया, जिसके बाद लोग अपना दर्द भूल उनकी बातें सुनने लगे.

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “मैं हाथ जोड़ता हूं, मुझे फांसी दे दो लेकिन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत करो,” बोले WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह

नारेबाजी के दौरान गिरा मंच

दरअसल, यूपी के संत कबीर नगर जिले में 30 अप्रैल को समाजवादी नेता सांसद सुरेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि के रूप में जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ. आगमन के दौरान मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था. इसी दौरान अखिलेश यादव मंच पर अपना संबोधन कर रहे थे. लोगों को मंच से संबोधित कर रहे अखिलेश यादव समाजवादी कार्यकर्ताओं से जोरदार नारे लगवा रहे थे. तभी अखिलेश यादव के दाहिनी साइड में लगा हुआ एक कार्यकर्ताओं का मंच जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता बैठे हुए थे अचानक टूट गया और भरभरा कर गिर गया, जिसमें दर्जनभर कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े. मंच को टूटता देख अखिलेश यादव ने तुरंत मौके पर परिस्थिति को संभालते हुए कहा कि कोई बात नहीं यह समाजवादी मंच है किसी को चोट नहीं लगेगी. इसके बाद अखिलेश यादव का संबोधन एक बार फिर से शुरु हो गया और वहां पहुंचे लोग उनके संबोधन को सुनने लगे. इस दौरान कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital