Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Crime News: गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को STF ने किया ढेर, 35 मुकदमे और 1 लाख रुपये का था इनाम

Gangster Vinod Upadhyay Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है.

Vinod Upadhyay

सांकेतिक तस्वीर

Gangster Vinod Upadhyay Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. शार्प शूटर विनोद उपाध्याय पर 35 मुकदमे दर्ज थे. गैंगस्टर विनोद उपाध्याय गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर से लेकर राजधानी लखनऊ तक वारदातों को अंजाम देता था.

मुठभेड़ में STF  ने किया ढेर

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह STF की टीम के साथ गैंगस्टर विनोद उपाध्याय की मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों ओर से फायरिंग के दौरान विनोद उपाध्याय को गोली लगने के बाद एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में अब जांच के लिए CBI को नहीं लेनी होगी अनुमति, CM भजनलाल ने पलट दिया अशोक गहलोत का फैसला

पुलिस ने घोषित कर रखा था 1 लाख रुपये का इनाम

बता दें कि गैंगस्टर विनोद उपाध्याय के खिलाफ गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक 35 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. एसटीएफ ने ये कार्रवाई डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की है.

अयोध्या का रहने वाला था विनोद उपाध्याय

सुल्तानपुर जिले में हनुमानगंज बाईपास के पास गैंगस्टर विनोद उपाध्याय के साथ STF की मुठभेड़ हुई थी. एसटीएफ ने मौके से एक स्टेनगन, मैगजीन, 30 एमएम की चाइनीज पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. विनोद उपाध्याय अयोध्या के मया बाजार का रहने वाला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital