सांकेतिक तस्वीर
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाली खबर है. यहां बॉलीवुड फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” जैसी सच्ची घटना हुई है. जिसके इलाके में चर्चे हो रहे हैं.
संवाददाता ने बताया कि एक युवक शुक्रवार की रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल जा पहुंचा. लोगों को जब पता चला तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को उस लड़की के पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के ही एक मंदिर में शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. यह घटना सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर चर्चा का विषय बनी हुई है और बहुत से लोग पति की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर बाइक से बिहार प्रांत स्थित अपने घर के लिए चला गया. बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती के बीच का था. कई सालों से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और प्यार करते थे, लेकिन प्रेमी के पास कोई रोजगार न होने के कारण लड़की के घरवालों ने उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी. हालांकि शादी के बाद भी प्रेमिका, प्रेमी के संपर्क में रही और दोनों में फोन से बात होती रहती थी. दो महीने पहले दो दिन के लिए प्रेमिका मायके गई और फिर ससुराल वापस आने से मना कर दिया. इस पर ससुराल और मायके पक्ष में कई बार पंचायत हुई और इसके बाद मन न होने के बाजवूद महिला मंगलवार को ससुराल आ गई. उधर प्रेमिका के ससुराल पहुंचते ही प्रेमी से न रहा गया और वह भी शुक्रवार की रात भोरे से प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- “सनातन का विरोध करने वाले रावण के खानदान के”, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र हो
जब दोनों एक-दूसरे से मिल रहे थे तभी पति ने पत्नी को पकड़ लिया और फिर पूछताछ की. इस पर पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए और प्रेमी के साथ ही भेजने की अपील करने लगी. इस पर पति का दिल भी पसीज गया और फिर अपने घर वालों को मनाया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने के लिए तैयार हो गया. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अगर इस सम्बंध में कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…