Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: देवरिया में दोहराई गई फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की कहानी, पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी

ससुराल में जब प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिल रहा था, तभी उसे पति ने पकड़ लिया और फिर सारी बात सामने आने के बाद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी.

Marriage

सांकेतिक तस्वीर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाली खबर है. यहां बॉलीवुड फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” जैसी सच्ची घटना हुई है. जिसके इलाके में चर्चे हो रहे हैं.

संवाददाता ने बताया कि एक युवक शुक्रवार की रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल जा पहुंचा. लोगों को जब पता चला तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को उस लड़की के पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के ही एक मंदिर में शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. यह घटना सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर चर्चा का विषय बनी हुई है और बहुत से लोग पति की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर बाइक से बिहार प्रांत स्थित अपने घर के लिए चला गया. बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती के बीच का था. कई सालों से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और प्यार करते थे, लेकिन प्रेमी के पास कोई रोजगार न होने के कारण लड़की के घरवालों ने उसकी शादी एक वर्ष पूर्व बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी. हालांकि शादी के बाद भी प्रेमिका, प्रेमी के संपर्क में रही और दोनों में फोन से बात होती रहती थी. दो महीने पहले दो दिन के लिए प्रेमिका मायके गई और फिर ससुराल वापस आने से मना कर दिया. इस पर ससुराल और मायके पक्ष में कई बार पंचायत हुई और इसके बाद मन न होने के बाजवूद महिला मंगलवार को ससुराल आ गई. उधर प्रेमिका के ससुराल पहुंचते ही प्रेमी से न रहा गया और वह भी शुक्रवार की रात भोरे से प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- “सनातन का विरोध करने वाले रावण के खानदान के”, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र हो

जब दोनों एक-दूसरे से मिल रहे थे तभी पति ने पत्नी को पकड़ लिया और फिर पूछताछ की. इस पर पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए और प्रेमी के साथ ही भेजने की अपील करने लगी. इस पर पति का दिल भी पसीज गया और फिर अपने घर वालों को मनाया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने के लिए तैयार हो गया. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अगर इस सम्बंध में कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital