Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ukraine यात्रा के बाद PM Modi ने राष्ट्रपति Putin से बातचीत की, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

Prime Minister Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin during an informal meeting at Novo-Ogaryovo residence, in Moscow, Russia, Monday, July 8, 2024. (Photo: IANS/Kremlin)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन. (फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (27 अगस्त) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अपनी हाल की यूक्रेन यात्रा पर भी चर्चा की.

पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की. विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान किया. संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.’

रूस की यात्रा को याद किया

सरकारी बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री ने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले महीने रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया. दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.’

विचारों का आदान-प्रदान

इसमें आगे कहा गया, ‘दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया. प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त जानकारियों को साझा किया. उन्होंने संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के बीच संवाद और कूटनीति के साथ-साथ ईमानदार और व्यावहारिक जुड़ाव के महत्व को रेखांकित किया.’

प्रधानमंत्री हाल ही में यूक्रेन में थे और उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ रूस के साथ चल रहे संघर्ष पर चर्चा की.

सहयोग के लिए तत्पर

भारत-यूक्रेन संयुक्त वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखने में आगे सहयोग के लिए अपनी तत्परता दोहराई, जैसे कि राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान. संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘वे इस संबंध में घनिष्ठ द्विपक्षीय वार्ता की वांछनीयता पर सहमत हुए.’

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यूक्रेन यात्रा से एक महीने पहले जुलाई में रूस की यात्रा पर गए थे और राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest