Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जौनपुर की सड़कों पर उमड़ा भावनाओं का ज्वार, पूर्व सांसद धनंजय सिंह के स्वागत के लिए घरों से निकले समर्थक

एक कथित अपराधिक मामले में 05 मार्च का अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जिला कारागार भेज दिया गया था।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

कल गुरुवार के दिन जौनपुर की सड़कों पर भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। हजारों लोग सड़क पर थे। लोगों की आंखों में आंसू और जुबान पर जिन्दाबाद के नारे थे लोग अपने नायक को एक नजर देखने को बेताब थे। भीड़ मे युवा भी थे बुर्जुग और महिलाए भी। मौका था पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जौनपुर आगमन का। पूरे दो माह बाद जेल से रिहाई के बाद पूर्व सांसद ने जिले की सीमा में प्रवेश किया तो उनके चाहने वाले स्वागत मे उमड़ पड़े।

समर्थकों में खुशी की लहर

गौरतलब है कि एक कथित अपराधिक मामले में 05 मार्च का अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जिला कारागार भेज दिया गया था। बीते 27 अप्रैल को इलाहाबाद हाई कार्टे ने पूर्व सांसद को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें जौनपुर जेल से बरेली केन्द्रीय कारागार भेज दिया। दो दिन की कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद बुद्धवार की सुबह र्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह आखिरकार बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से निकले तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

स्वागत के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम

हजारों समर्थक स्वागत के लिए सड़कों पर आ गए लेकिन दोपहर होते होते उन्हें तब मायूसी हुए जब पता चला कि धनंजय सिंह अपने अध्यात्मिक गुरु का आर्शीवाद लेने कैंचीधाम चले गए। गुरुवार को जैसे ही खबर लगी की पूर्व सांसद धनंजय सिंह बिजेथुआ महावीरन धाम पर हनुमान जी का दर्शन करके जौनपुर की सीमा में प्रवेश कर चुके है वैसे ही धनंजय के चाहने वाले घरों से निकलने लगे।

पूर्व सांसद का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

रुधौली बाजार, बड़ागांव, सराय मोहिद्दीनपुर से लेकर शाहगंज और खेतासराय तक जगह जगह जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। व्यापारी दुकानों से निकल आये और सब ने पूर्व सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। विश्व प्रसिद्ध गुरैनी मदरसे मे पहुच कर धनंजय सिंह ने लोगों से दुआ की दर्खास्त की शाम 05:00 बजे जब शहर के अपने आवास पर पहुंचे तो यहाँ भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा बैण्ड-बाजे के साथ लोगों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital