Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कांग्रेस के आठ विधायकों को अयोग्य ठहराने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा कांग्रेस के 8 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. ये विधायक 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे, और कांग्रेस ने इन्हें संविधान और दसवीं अनुसूची का उल्लंघन करार देते हुए अयोग्य ठहराने की मांग की थी.

mumbai train blast case-supreme court
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

गोवा कांग्रेस के आठ विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह आदेश दिया है. हाल ही में गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर ने 2022 में सत्तारूढ बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के आठ बागी विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था.

कोर्ट ने खारिज की याचिका

गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गिरीश चोडानकर ने विधायक दिगंबर कामत, एलेक्सो सेक्वेरा, संकल्प अमोनकर, माइकल लोबो, डेलीलाह लोबो, केदार नाइक, रुडोल्फ फर्नाडीस और राजेश फलदेसाई के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी. विधानसभा अध्यक्ष ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि किसी पार्टी के दो-तिहाई विधायक अगर पार्टी से असहमत होते हैं, तो उन्हें अयोग्य माना जा सकता है.

गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गिरीश चोडानकर ने याचिका में मांग की थी कि विधानसभा अध्यक्ष संविधान के अनुच्छेद 191 के साथ दसवीं अनुसूची के पैरा दो के तहत आठ विधायकों को इस आधार पर अयोग्य घोषित करें क्योंकि उन्होंने मूल पार्टी (कांग्रेस) की सदस्यता स्वेच्छा से छोड़ दी थी. इन विधायकों ने कांग्रेस के टिकट पर गोवा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इस मामले में मूल राजनीतिक दल का कोई वैध विलय नहीं है.

गोवा चुनाव में 20 सीटों पर बीजेपी की जीत

बता दें कि गोवा विधानसभा के चुनाव 14 फरवरी 2022 को हुए थे और नतीजा 10 मार्च को घोषित किए गए थे. भाजपा ने 40 में से 20 सीट पर जीत हासिल की. जबकि कांग्रेस ने 11 सीटे हासिल की. याचिका में कहा गया था कि सभी आठ विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे. मुंबई हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने 24 फरवरी 2022 को स्पीकर के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता गिरीश चोडानकर और एमजीपी के विधायक द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया था. जहां कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में हारने के बाद कांग्रेस EVM में गड़बड़ी का दावा कर सुप्रीम कोर्ट पहुंची, बेंच ने मामला CJI के पास भेजा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital