Bharat Express DD Free Dish

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के विभिन्न स्टेडियमों में क्रिकेटरों के लिए शौचालय की मांग वाली याचिका को किया खारिज

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर क्रिकेटरों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आएंगे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप मुख्य तौर पर क्रिकेट हैं या वकील?

Supreme Court
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

मुंबई के विभिन्न स्टेडियमों में क्रिकेटरों के लिए शौचालय की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. यह याचिका एक वकील की ओर से दायर की गई थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर क्रिकेटरों को कोई समस्या है तो वे हमारे पास आएंगे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप मुख्य तौर पर क्रिकेट हैं या वकील?

कोर्ट ने कहा कि अगर आप वकील है तो क्रिकेटर इसके लिए पूरी तरह से सक्षम है और आप एक क्रिकेटर है तो फिर यह याचिका जनहित याचिका तो हुई नहीं. कोर्ट ने कहा कि यह किस तरह की जनहित याचिका है? जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने आपकी इस याचिका को खारिज करके सही काम किया है.

कोर्ट ने आगे कहा, हम हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हैं. कोर्ट ने कहा कि आपने जो तस्वीरें संलग्न की है जरा उन्हें देखिए. मुंबई के इन मैदानों ने महानतम क्रिकेटर दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि जनहित याचिका में ये किस प्रकार की अपील की गई है. आप चाहते हैं कि मुंबई के विभिन्न मैदानों में क्रिकेटरों को शौचालय उपलब्ध कराए जाएं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार मीरान हैदर ने हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ली

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read