Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘यौन इच्छा’ पर काबू पाने की सलाह देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 20 अगस्त को सुनाया जाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 8 दिसंबर को लड़कियों से जुड़े मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था. तब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश की आलोचना भी की थी.

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Supreme Court News: लड़कियों से ‘यौन इच्छा’ पर काबू पाने की सलाह देने का मामला इन दिनों मीडिया में चर्चा में है. लड़कियों को सलाह देने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका पर फैसला कल (20 अगस्त, मंगलवार को) आएगा.

संवाददाता ने बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित सुप्रीम कोर्ट उपरोक्त मामले में कल सुबह 10:30 बजे सुनाएगा फैसला. यह फैसला जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइंया की बेंच सुनाएगी.

supreme court

पिछले साल 8 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था. तब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश की आलोचना भी की थी.

हाई कोर्ट की टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट ने ने आपत्तिजनक और अवांछित’ टिप्पणी करार दिया था. कोलकाता हाई कोर्ट के 18 अक्टूबर 2023 के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने याचिका दायर की थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital