Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 9 अगस्त को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, जेल में उन्हें 17 महीने हो गए

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 अगस्त को फैसला सुनाएगा.

Manish Sisodia bail plea hearing today

मनीष सिसोदिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

​Manish Sisodia Bail News: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 अगस्त को फैसला सुनाएगा. मनीष सिसोदिया दिल्ली की आबकारी नीति मामले में जेल भेजे गए थे. उन्हें जेल में कई महीने हो चुके हैं. उनकी ओर से दायर याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में कल (शुक्रवार को) फैसला आना है.

मुझे जेल में रखने का क्या मकसद है: मनीष सिसौदिया

हाल में ही सिसोदिया की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में बताया था कि सीबीआई और ईडी की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में कुल 493 गवाह और 69,000 पेज के दस्तावेज हैं. संविधान पीठ के समक्ष सिसोदिया की ओर से कहा गया, ‘मुझे (सिसोदिया को) 17 महीने बाद भी जेल में क्यों रहना चाहिए, यह (व्यक्ति की) स्वतंत्रता का बड़ा सवाल है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे जेल में रखने का मकसद क्या है?’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest