Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat: सूरत में BJP नेता ने की आत्महत्या, पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी थीं

34 वर्षीय दीपिका पटेल सूरत के वार्ड नंबर 30 में भाजपा की महिला मोर्चा की नेता थीं. पुलिस ने कहा कि उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

दीपिका पटेल.

गुजरात के सूरत शहर में एक 34 वर्षीय महिला भाजपा नेता ने आत्महत्या कर ली है. दीपिका पटेल सूरत के वार्ड नंबर 30 में भाजपा की महिला मोर्चा की नेता थीं. उनके परिवार में उनके पति और तीन बच्चे हैं. उनके पति किसान है.

पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं कि उन्हें क्या परेशान कर रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने कहा, ‘दीपिका पटेल ने कल (1 दिसंबर) अपने घर पर आत्महत्या कर ली. पार्षद चिराग सोलंकी और उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने अपनी शुरुआती राय में कहा था कि मौत का कारण फांसी लगाना था. उन्होंने कहा, ‘फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हम उनके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रहे हैं. उनके कॉल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रहे हैं.’

तनाव में थीं भाजपा नेता

पुलिस ने कहा है कि दीपिका ने अपनी मौत से पहले चिराग सोलंकी को फोन किया था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दीपिका ने चिराग से कहा कि वह तनाव में हैं और शायद बच न पाएं. चिराग उनके घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था. उनके 13, 14 और 16 साल के बच्चे घर पर दूसरे कमरे में थे. उन्होंने (चिराग) उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा और दीपिका को फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद चिराग ने एक डॉक्टर को बुलाया, जिसने कहा कि उनकी हालत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाना चाहिए.’


ये भी पढ़ें: Karnataka में IPS ऑफिसर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेनिंग के बाद जॉइन करने जा रहे थे नौकरी


परिवार से पुलिस ने बातचीत की

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता के पति, उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से बात की है. उन्होंने कहा, ‘परिवार को किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने या ऐसा कोई कारण होने का संदेह नहीं है, जिसके कारण आत्महत्या हुई हो.’ उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए उसके फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड का उपयोग करेगी.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह बहुत मजबूत महिला थीं और परिवार की मुख्य निर्णयकर्ता थीं. परिवार ने हमें सहयोग का आश्वासन दिया है और वे घटना के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा कि परिवार ने किसी ब्लैकमेलिंग पहलू की ओर इशारा नहीं किया है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने चिराग सोलंकी से भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘चिराग सोलंकी ने बताया कि वह दीपिका को बहन मानते हैं. हम अभी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital