Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka में IPS ऑफिसर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेनिंग के बाद जॉइन करने जा रहे थे नौकरी

26 वर्षीय हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उनके निधन पर ​कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त किया है.

आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन.

एक युवा आईपीएस अधिकारी की रविवार को कर्नाटक के हासन जिले में एक दुर्घटना में मौत हो गई. हाल ही में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी और अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया.

26 वर्षीय हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. दुर्घटना तब हुई जब कथित तौर पर जिस पुलिस वाहन में वे यात्रा कर रहे थे, उसका टायर फट गया और चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. कथित तौर पर वाहन सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गया.

चालक को मामली चोटें आईं

हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं. घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पुलिस वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवशेष दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने हाल ही में मैसूरु में कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था.


ये भी पढ़ें: Gujarat: सूरत में BJP नेता ने की आत्महत्या, पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी थीं


मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि ‘ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी’.

उन्होंने सोशल साइट X पर कन्नड़ में किए पोस्ट में लिखा, ‘हासन-मैसूर हाईवे के किट्टाने बॉर्डर के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना तब हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ऐसा तब नहीं होना चाहिए था, जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.’

सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने इसे ‘दुखद क्षति’ बताया. उन्होंने X पर लिखा, ‘भारत ने एक समर्पित युवा अधिकारी खो दिया है.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital