Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सूरत के गणेश पंडाल पर पत्थरबाजी, 6 आरोपी गिरफ्तार; गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने दी प्रतिक्रिया

Surat Ganesh Pandal Violence: सूरत में गणेश पंडाल पर हुए पथराव की घटना को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने प्रतिक्रिया दी है.

Surat Ganesh Pandal Violence

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव.

Surat Ganesh Pandal Violence: सूरत में गणेश पंडाल पर हुए पथराव की घटना को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने प्रतिक्रिया दी है. हर्ष सांघवी ने कहा कि सूरत शहर के सैय्यदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणपति पंडाल पर पत्थर मारे. उन्होंने आग कहा पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. इसके अलावा बत्थरबाजों को भड़काने वाले वाले 27 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

गणेश पंडाल पर पत्थरबाजी की घटना कब की है?

गणेश पंडाल पर पत्थरबाजी की घटना के संबंध में सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि बीती रात कुछ छोटे उम्र के लड़कों ने पत्थरबाजी की. जिसके पुलिस ने उन बच्चों को फौरन वहां से हटाया. पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि पत्थरबाजी के बादव वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. फिर, मामला बिगड़ना शुरू हुआ. घटना में आमने-समाने से पत्थरबाजी हुई. उस दौरान पुलिस वालों को भी चोट लगी. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े और और लाठीचार्ज की.

घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद: सूरत पुलिस कमिश्नर

सूरत पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पत्थरबाजी वाले स्थान पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. घटना में कई लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है. साथ ही साथ अलग-अलग स्रोत से वीडियो सुबूत हैं, जिसके आधार पर पुलिस असली अभियुक्तों को पकड़ेगी और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital