RJD MP Surendra Yadav: जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. आज जब सांसद जहानाबाद के पिंजौरा पंचायत के कुमाडी गाँव में आयोजित चूड़ा दही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए दावा किया कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है. उन्होंने इसका ठीकरा मीडियाकर्मियों पर फोड़ते हुए कहा कि कुछ लोग क्षणिक पैसे के लालच में इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल करते हैं.
अपने वायरल वीडियो पर क्या बोले?
सोशल मीडिया पर वायरल होते अपने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि इससे मेरा क्या नुकसान होगा, मेरी जनता में लोकप्रियता है. कुछ लोग मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने मीडिया को चुनौती देते हुए कहा कि चाहे तो उनके खिलाफ मुकदमा कर दिया जाए, उन्हें किसी भी तरह का डर नहीं है. सांसद यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि हम किसी के सामने न पैर पकड़ने वाले हैं, न गिड़गिड़ाने वाले. उन्होंने अपने दिए बयान पर खेद न जताते हुए उलटे मीडिया कर्मियों पर पैसों की भूख होने का आरोप भी लगाया.
मीडिया की आर्थिक स्थिति पर भी बोले
यादव (RJD MP Surendra Yadav) ने मीडिया की आर्थिक स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर मीडिया का इस्तेमाल करती है और काम निकलने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर देती है. एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए सांसद सुरेंद्र यादव ने यादवों को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये अमर्यादित बातचीत का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं.
यह भी पढ़ें: जनता के सवालों पर आपा खो बैठे राजद सांसद सुरेंद्र यादव, मच गया राजनीतिक घमासान
जानिए क्या था पूरा मामला?
दरअसल, बीते दिनों अतरी क्षेत्र में कुछ ग्रामीण अपने सांसद, सुरेंद्र प्रसाद यादव से सड़कों, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठा रहे थे। तभी बातचीत के दौरान सांसद ने संयम खो दिया। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और वीडियो में वे ग्रामीणों को गालियां देते हुए सुनाई देते हैं। उन्होंने वोटों के नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि यादवों का 15 हजार वोट चला गया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से अभद्र तरीके से सवाल किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सिर्फ विकास की मांग कर रहे थे लेकिन सांसद ने उन्हें अपमानित किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

