सूर्य देवता की उपासना और ऊर्जा का महत्व भारत की संस्कृति में सदियों से रहा है. आज जब दुनिया स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) की ओर कदम बढ़ा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भगवान सूर्य की ऊर्जा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर देश के हर घर को रोशन करने का संकल्प दोहराया है. प्रधानमंत्री ने ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से न केवल मध्यम वर्गीय परिवारों के बिजली बिल की चिंता दूर करने की बात कही, बल्कि इसे जीवन में उत्साह भरने वाला कदम बताया.
आज के दिन शुरू हुई योजना: PM Modi
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर सूर्य देव की महिमा और अपनी सरकार की इस योजना का जिक्र करते हुए लिखा, ‘भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं. आज के दिन शुरू हुई पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भी उन्हीं से रोशन है. यह देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है.’
भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। आज के दिन शुरू हुई पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भी उन्हीं से रोशन है। यह देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।
चरन् वै मधु विन्दति चरन् स्वादुमुम्बरम्
सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं यो न… pic.twitter.com/NWZisQ3lWr
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
उन्होंने आगे एक संस्कृत श्लोक भी लिखा:
चरन् वै मधु विन्दति चरन् स्वादुमुम्बरम्
सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं यो न तन्द्रयते चरंश्चरैवेति॥”
क्या है इस संस्कृत श्लोक का अर्थ?
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में जिस श्लोक का उल्लेख किया है, उसका अर्थ बहुत गहरा है. इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति निरंतर चलता रहता है, प्रयास करता है, वही जीवन के असली ‘शहद’ यानी सुख और सफलता को प्राप्त करता है. सूर्य की श्रेष्ठता को देखिए, जो बिना थके, बिना आलस्य किए निरंतर चलता रहता है और पूरी दुनिया को रोशनी देता है. पीएम मोदी ने इस श्लोक के जरिए देशवासियों को ‘गतिशील’ रहने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी है.
हर घर बनेगा पावर हाउस
‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर देश भर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है.
ये भी पढ़ें: ‘साथ मिलकर काम करेंगे’; बांग्लादेश में जीत के बाद पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

