Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने की शिष्टाचार भेंट

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को वाराणसी आने का निमंत्रण भी दिया है.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट किया. तकरीबन 20 मिनट की मुलाकात के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के नाम पर उत्तर प्रदेश में वेदशस्त्रानुसंधान केंद्र स्थापित कराने का आग्रह किया.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को वाराणसी आने का निमंत्रण भी दिया है. इस दौरान, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अपने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दी.

इसके पहले, नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना ने किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह मनाया था, जिसमें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी मौजूद रहे थे.उन्होंने कहा था कि स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीबों के भगवान थे और जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्ष किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest