देश

Swati Maliwal: सिर पर कफन बांध इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं- बीजेपी के ‘फर्जी स्टिंग’ के आरोपों पर स्वाति मालीवाल का पलटवार

Swati Maliwal Vs BJP: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ बदसलूकी मामले पर अब राजनीति शुरू होती हुई नजर आ रही है. दरअसल बीजेपी ने उनके साथ हुई छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए इसे नाटक और साजिश करार दिया था. अब इस मामले पर स्वाति मालीवाल ने बीजेपी पर पलटवार पर किया है. बीजेपी के कई नेताओं ने इस घटना को फर्जी (Fake) बताया था.

स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,” जिन्हें लगता है मेरे बारे में झूठी और गंदी बातें कर मुझे डरा देंगे उनको बता दूं मैंने सिर पर कफन बांध इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं. मुझ पर कई अटैक हुए पर मैं रुकी नहीं. हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी. मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता जब तक जिंदा हूं लड़ती रहूंगी”.

दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की साजिश- शाजिया

बीजेपी की तरफ से कहा गया कि स्वाति मालीवाल ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वो आम आदमी पार्टी का सदस्य है. बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर कहा था कि,” मालीवाल के ‘नाटक’ का पर्दाफाश हो गया है. उन्होंने सवाल किया था कि- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए नाटक किया और उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए. क्या महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर सस्ती राजनीति जायज है?”

ये भी पढ़ें-    Mainpuri: बेटी ने किया शादी से इनकार तो परिजनों पर हुआ खून सवार! हत्या कर पशुओं के तबेले में दफनाया

वहीं इस मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि,”वीडियो में हरीश चंद्र सूर्यवंशी को आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. उन्हें मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की सराहना की थी लेकिन इस मामले को ‘फर्जी स्टिंग’ बताया था”.

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ एम्स के गेट नंबर 2 के छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया था. जिसकी जानकारी खुद स्वाति ने ट्वीट कर दी थी. उन्होंने बताया था कि ”नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया. चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई”.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago