खेल

IND vs NZ: रोहित शर्मा बने ‘गजनी’ के आमिर खान! ये VIDEO देख कर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

IND vs NZ 2ND ODI: रायपुर में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भूल गए कि वह क्या करना चाहते हैं. BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा को टॉस जीतने के बाद बताना था की वो क्या फैसला लेंगे लेकिन कप्तान चुप थे. ये वाकया काफी फनी था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स ने तरह-तरह के मीम्स शेयर किए. दरअसल टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा कुछ पल के लिए भूल गए कि उन्हें क्या फैसला करना है.

भूल गए टॉस जीतकर क्या करना है कप्तान

रोहित शर्मा के लिए रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के टॉस में शर्मनाक क्षण था क्योंकि भारत के कप्तान भूल गए कि टॉस जीतने के बाद क्या करना है. शर्मा ने स्वीकार किया कि वह भूल गए कि क्या करना है. दरअसल रोहित ने सिक्का उछाला और यह रायपुर में उनके पक्ष में गया लेकिन उसके बाद जो हुआ वह पूरी तरह से कॉमेडी था क्योंकि भारत के कप्तान भूल गए कि वह उसके बाद क्या करना चाहते थे.

भारतीय कप्तान ने अपना मन बनाने के लिए समय लिया और फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्रिकबज के हवाले से टॉस के बाद बोलते हुए, रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि सिक्का उछालने के बाद वह भूल गए कि वह क्या करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम के साथ पहले बल्लेबाजी करने या गेंदबाजी करने के बारे में काफी चर्चा की और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना चाहते थे.

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

 

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर काफी तरह के मीम्स शेयर किए जाने लगे. लोगों ने तुरंत ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म गजनी का फोटो शेयर करना शुरू कर दिया. हालांकि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारत के लिए अच्छा साबित होते नजर आ रहा है. ये खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की आधी टीम 20 रन के अंदर पवेलियन लौट चुकी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago