तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने करूर में आयोजित जनसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगे तो जनता साफ कहे कि अगर कोई रिश्वत मांगे, तो साफ कह दें कि आप रिश्वत नहीं देंगे और मेरा नाम ले लें. इसके बाद उस अधिकारी का नाम सीधे उन्हें बताने को कहा और भरोसा दिलाया कि कार्रवाई उनकी सरकार करेगी.
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
सीएम विजय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रिश्वत देने के बजाय शिकायत दर्ज कराएं ताकि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके. उनका यह बयान प्रशासनिक सुधारों और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
अधिकारियों को पहले ही चेतावनी
मुख्यमंत्री ने हाल ही में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की बैठक में भी कहा था कि सभी अधिकारी कानून के दायरे में निष्पक्ष होकर काम करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईमानदारी से काम करने वालों को किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं झेलना पड़ेगा. वहीं भ्रष्टाचार करने वालों पर बिना भेदभाव के कार्रवाई होगी.
सोशल मीडिया पर चर्चा
सीएम विजय का यह संदेश सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. समर्थकों ने इसे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का मजबूत संकेत बताया, जबकि विपक्ष ने सवाल उठाए कि इसे जमीन पर लागू करना कितना आसान होगा.
ये भी पढ़ें-बांकीपुर में टिकट बदलने पर सियासी घमासान: मीसा भारती का भाजपा पर बड़ा हमला, प्रशांत किशोर को बताया ‘B टीम’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

