Misa Bharti on BJP: राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है. दरअसल, बीजेपी ने पहले यहां से अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही उनका टिकट काट दिया गया.
इस ड्रामे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की दिग्गज नेता और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा है. बिहटा के राघोपुर में एक पूर्व मुखिया के परिजनों से मिलने पहुंचीं मीसा भारती ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त अंदरूनी गुटबाजी चरम पर है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नितिन नवीन जो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनकी खुद अपनी ही पार्टी में नहीं चल पा रही है. टिकट का इतनी जल्दी बदलना साफ दिखाता है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है.
‘प्रशांत किशोर हैं बीजेपी की बी-टीम’
हमले का रुख यहीं नहीं रुका मीसा भारती ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने पीके को सीधे तौर पर भाजपा की ‘B टीम’ करार दिया. मीसा ने दावा किया कि प्रशांत किशोर पहले भी परदे के पीछे से बीजेपी के लिए ही काम कर रहे थे और अब बांकीपुर विधानसभा सीट से खुद चुनावी मैदान में उतरकर उन्होंने यह खुद साबित कर दिया है.
RJD सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि पीके का यह कदम दिखाता है कि वे साल 2029 तक पूरी तरह से बीजेपी की गोद में चले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर के नए आश्रम को लेकर भी चुटकी ली. बांकीपुर के इस बदले सियासी समीकरण ने पटना की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें- टॉर्च की रोशनी में गर्भवती का ऑपरेशन: पलवल के सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, जांच के लिए कमेटी गठित
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

