Accident in South India: तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस अचानक अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में चली गई. सामने से आ रही दो कारें इसकी चपेट में आ गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बस के नीचे फंस गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
#WATCH | तमिलनाडु: कुड्डालोर ज़िले में एलुथुर गांव के पास, त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई।
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/YuZDiklD39
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
घायल अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. बस और कारों के नीचे फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों को एंबुलेंस से तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से बस और कारों को हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका.
मृतकों और घायलों की स्थिति
पुलिस के अनुसार, दोनों कारों में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा. मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. घायलों में 2 बच्चे भी हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की स्थिति पर नजर रख रही है.
मुख्यमंत्री का शोक और मदद का ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर गहरा शोक जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कुड्डालोर जिले के एलुथुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल… pic.twitter.com/dKLWM9PLi2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
कर्नाटक के चित्तदुर्ग में बस हादसा
गुरुवार सुबह कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले में भी एक बड़ा हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर गोरलाथु गांव के पास एक प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर एक लॉरी से हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई. इस हादसे में 13 से ज्यादा लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कम से कम 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
आग और बचाव अभियान
दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कई यात्री बस में फंसे रह गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. घायलों को हिरियूर और चित्तदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं.
ये भी पढ़ें-अरावली में नई माइनिंग पर पूरी तरह रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
लॉरी चालक की लापरवाही
पुलिस जांच में सामने आया है कि लॉरी चालक ने डिवाइडर पार कर बस को टक्कर मारी. संदेह है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. हादसे के बाद NH-48 पर यातायात बाधित रहा, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

