होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद लाखों राम भक्त रोज दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं यहां के होटलों और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजों के लिए लूट भी शुरू हो गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यहां बनकर तैयार हुए मल्टिलेवल पार्किंग में एक रेस्टोरेंट में खाने की चीजों के दाम की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर एक चाय का रेट 55 रुपए तो वहीं टोस्ट की कीमत 65 रुपये दर्ज दिखाई दे रही है. इस रेट लिस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद ही अयोध्या जिला प्रशासन ने रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस थमा दिया है और सही कीमत जारी करने के निर्देश दिए हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये वायरल रेट लिस्ट अयोध्या में मल्टीलेवल पार्किंग में चल रहे शबरी रसोई की बताई जा रही है. इस लिस्ट में साफ दिखाई दे रहा है कि 2 चाय के 110 रुपए तो वहीं 2 टोस्ट के 130 रुपए लिए गए हैं. इस तरह से कुल 240 रुपये ग्राहक से लिए गए. तो वहीं जिस ग्राहक से ये रुपए वसूले गए, उसने इस रेट लिस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद लोग कई तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वहीं इस रेट लिस्ट के वायरल होने के तुरंत बाद ही मामले को संज्ञान लेते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने अरुंधति भवन में चल रहे इस रेस्टोरेंट के संचालक को नोटिस जारी कर दिया है और जवाब तलब किया है. इसी के साथ ही सही रेट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है.
तो वहीं नोटिस जारी करते हुए एडीए उपाध्यक्ष ने ये भी कहा है कि, वायरल मैसेज में रेट सामान्य रेट से बहुत ज्यादा हैं. इससे एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) की छवि धूमिल हुई है. इसी के साथ ही एडीए की ओर से जारी नोटिस में औचित्यपूर्ण रेट जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर कार्यालय को जानकारी देने की बात कही गई है. तो दूसरी ओर इस पूरे मामले पर शबरी रसोई के मैनेजर सत्येंद्र मिश्र का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है, रेट उनकी सुविधा के अनुसार हैं, जो भी नोटिस आएगा उसका जवाब दे दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…