देश

Land For Job Case: लालू यादव से 10 घंटे तक चली ED की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बढ़ी मुश्किलें

Land for Job Scam Case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला चल रहा है. आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद लालू यादव रात में ईडी कार्यालय से बाहर निकले. पटना में समर्थकों के साथ उनका काफिला रवाना हुआ.

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया. लालू से ये पूछताछ बिहार में नई सरकार के गठन के अगले दिन ही हुई है. लालू की पार्टी बिहार सरकार से बाहर हो गई है और जदयू ने भाजपा के साथ सरकार बना ली है. जिसके अगले दिन यानी सोमवार को लालू यादव पर ED ने एक्शन लिया है.

 

सुबह 11 बजे से सवाल-जवाब का दौर चला

पूछताछ के लिए लालू को ED दफ्तर बुलाया गया था. वह अपनी बेटी मीसा भारती के साथ सुबह 11 बजे पटना के ED दफ्तर पहुंचे थे. और, सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ. रात 9 बजे तक ED ऑफिस के बाहर हलचल मची रही. मीसा भारती और उनके समर्थक हो—हल्ला मचाते रहे. बताया जाता है कि मीसा भारती ED ऑफिस के गेट पर 2 घंटे तक लगातार एक ही जगह पर खड़ी रहीं. मीसा वहां CRPF जवानों से बोलीं- ‘पापा से मिलने दीजिए’.

यह भी पढ़िए: ‘आप बनाते तो हैं 26 दलों की सूची, लेकिन चलेंगे हमेशा अकेले..’, I.N.D.I.A. अलायंस पर गुलाम नबी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

एक हजार से ज्यादा समर्थक ED ऑफिस के बाहर मौजूद रहे

लालू यादव से पूछताछ के लिए ED ने करीब 50 सवालों की लिस्ट तैयार की थी. उनसे घंटों तक सवाल होते रहे. इस दौरान लालू समर्थक और राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ ED ऑफिस के बाहर जुटती रही. ED ऑफिस के बाहर राजद नेता श्याम रजक, आलोक मेहता, जय प्रकाश नारायण यादव जैसे लोग मौजूद रहे. लालू से ED की पूछताछ के बीच तेजप्रताप राबड़ी आवास पहुंचे.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

20 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

32 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

37 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

56 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago