Bharat Express DD Free Dish

शिक्षक के अश्लील स्टेट्स को देख भड़क गए ग्रामीण, वीडियो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

Teacher posted womans obscene video: शिक्षक का कथित अश्लील व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

शिक्षक का व्हाटसप स्टेटस वायरल

शिक्षक का व्हाटसप स्टेटस वायरल

Teacher posted womans obscene video: बलरामपुर/ आनन्द मिश्रा: वाड्रफनगर में शिक्षक के अश्लील व्हाट्सएप स्टेटस का मामला सामने आया है. शिक्षक का कथित अश्लील व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ शिक्षक राजेन्द्र देवांगन के व्हाट्सएप स्टेटस में एक महिला अश्लील इशारे करती दिखाई दे रही है, जिस पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

शिक्षक के अश्लील वीडियो शेयर करने से बढ़ा विवाद

मामला बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता से जुड़ा है, जिन्होंने महिला का अश्लील इशारों वाला स्टेटस लगाया था. जिस पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई. इस मामले पर सफाई देते हुए शिक्षक ने कहा कि बच्चे ने गलती से स्टेटस लगा दिया है. मामले को लेकर परिजनों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह का अशोभनीय और आपत्तिजनक स्टेटस लगाया जाना समाज और विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव डालता है. उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. अगर शिक्षक इस तरह की हरकत करेंगे तो बच्चों पर क्या असर पड़ेगा, शिक्षकों द्वारा इस तरह की हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ग्रामीणों ने महिला शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जिससे इस तरह की हरकत भविष्य में कोई अन्य टीचर ना कर सके.

 

 

यह भी पढ़ें: अलवर: अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से परेशान हुआ ऐतिहासिक सूचना केंद्र

ग्रामीणों ने लिखित में दिया शिकायती पत्र

ग्रामीणों ने लिखित शिकायत पत्र में लिखा कि दिनांक 17 may को विभिन्न सोशल मीडिया में बेहद अश्लील तथा आपत्तिजनक वीडियो प्रचारित है जो कि श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन व्याख्याता शा० उ० मा० कि वसंतपुर द्वारा स्वयं के डी० पी० में लगाया जाना प्रमाणित है. श्री देवांगन एक राजपत्रित कर्मचारी हैं तथा जिम्मेदार लोक सेवक है. इस प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया में जानबूझकर प्रकाशित करने से विद्यालय, पालक, विद्यार्थी तथा समाज की छवि धूमिल हुई है, जिस पर हम सभी को बेहद आपत्ति है. । श्री देवांगन इस विद्यालय में विगत 18 वर्षों से पदस्थ है तथा पूर्व में भी दुर्व्यवहार के कारण निलंबित हो चुका है। इसका गतिविधि मात्र सूचना का अधिकार लगाना तथा शैक्षणिक कार्य छोड़कर केवल मीडिया में कम रहता है. जिसके विरुद्ध लोक शिक्षा संचालनालय रायपुर द्वारा आरोप पत्र जारी किया गया है. श्री देवगन व्यभिचारी किस्म का व्यकि है जिसके दूसरी पत्नि का प्रकरण भी रायपुर में न्यायलयीन कार्यवाही में है.

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read