Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जीवित जीतन राम मांझी को तेजस्वी ने दे दी श्रद्धांजलि, HUM अध्यक्ष बोले- नशा शराब में होती तो नाचती बोतल

Bihar News: पटना में दशरथ मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने से विवाद खड़ा हो गया.

Bihar News: पटना में आरजेडी कार्यालय में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई. कार्यक्रम ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर था लेकिन भाषण देते समय तेजस्वी ने गलती से जीतन राम मांझी का नाम ले लिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया.

श्रद्धांजलि सभा में हुई गलती

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देते हुए भाषण शुरू किया. अचानक उन्होंने जीतन राम मांझी का नाम ले लिया. हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली और दशरथ मांझी का नाम दोहराया. बावजूद इसके, वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया.

जीतन राम मांझी का तंज

वीडियो सामने आने के बाद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि ‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल’. मांझी ने कहा कि लगता है तेजस्वी का नशा उतरा नहीं था तभी वे मुझे श्रद्धांजलि दे रहे थे. उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो तेजस्वी अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को भी जीते जी श्रद्धांजलि दे देंगे.

तेजस्वी का पलटवार

कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने मांग की कि पटना में दशरथ मांझी की मूर्ति स्थापित की जाए और उनके नाम पर आश्रम बनाया जाए. साथ ही उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालों का मुद्दा उठाया. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि डस्टबिन घोटाले समेत कई मामलों में गड़बड़ियां हुई हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है.

आर्थिक हालात पर सवाल

तेजस्वी ने सरकार की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वेतन और पेंशन देने में असमर्थ हो रही है. उनके मुताबिक, सरकार पूरी तरह कंगाल हो चुकी है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा.

ये भी पढ़ें-बच्चों की सुरक्षा या पारदर्शिता पर ताला? राजस्थान सरकार के नए स्कूल आदेश से विवाद

तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तकरार में बदल गया है. एक तरफ मांझी का तंज है तो दूसरी तरफ तेजस्वी का सरकार पर हमला. आने वाले दिनों में यह मामला बिहार की राजनीति में और गरमाहट ला सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital