देश

Telangana Exit Poll: KCR की विदाई तय, कांग्रेस बना सकती है सरकार! जानें BJP और ओवैसी की पार्टी को लेकर क्या कहता है सर्वे

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया का सर्वे सामने आ गया है. इस सर्वे में भी कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ ही सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस को बड़ा झटका लगा है. अगर सर्वे के नतीजों की माने तो सीएम केसीआर जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाएंगे. हालांकि असली नतीजे तो 3 दिसंबर को ही सामने आएंगे. चुनाव में बीआरएस का सामने बीजेपी और कांग्रेस से था. हालांकि मुकाबले में बीआरएस और कांग्रेस ही आमने- सामने थी.

तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अलावा कई और सर्वे एजेंसियों ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बनते हुए दिखाया है.

कांग्रेस की एंट्री और केसीआर को गुड बाय

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के नतीजों के मुताबिक, BRS को 34-44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 63-73 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 4-8 और ओवैसी की पार्टी 5-7 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा इंडिया टीवी सीएनएक्स की मानें की तो यहां बीआरएस को 31 से 47 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 63 से 79 सीट मिल सकती हैं. इसके बीजेपी ने 2 से 4 और औवेसी की पार्टी AIMIM 5 से 7 सीट जीत सकती है. इसके अलावा जन की बात के सर्वे यहां कांग्रेस को 48 से 64 सीट मिल रही हैं. यहां कांग्रेस को बहुमत मिलने की आसार हैं. वहीं बीआरएस को 45 से 55 औवेसी की पार्टी AIMIM को 4 से 7 सीट और बीजेपी को 7 से 13 सीट मिल सकती है.

सत्ता विरोधी लहर का असर

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के समय कहा जा रहा था कि प्रदेश सत्ता विरोधी लहर है. सीएम केसीआर को इस सामना पड़ सकता है. एक सर्वे के मुताबिक, यह बात सामने आई है. खास तौर पर तेलंगाना के मध्य, दक्षिण और उत्तरी क्षेत्र में इस लहर का खासा असर है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

2 minutes ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

7 minutes ago

तीन दिन में तीसरी बार हिली पनामा की धरती, 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से मचा हड़कंप, देश में इमरजेंसी घोषित

Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्‍तिशाली भूकंप के तीन द‍िन बाद मंगलवार…

32 minutes ago

आम्रपाली ने नेशनल टीवी पर खोला निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज़, कहा- “उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…”

बिग बॉस 20 के अंदर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ और निरहुआ…

47 minutes ago