देश

Mizoram Election Result: मिजोरम में नतीजों की बदली तारीख, अब इस दिन घोषित होगा रिजल्ट, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Mizoram Election Result:  मिजोरम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. चुनाव आयोग ने मिजोरम चुनाव के रिजल्ट की तारीख को बदल दिया है. अब यहां 4 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने बताया, ”मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है. इस वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था.”

बता दें कि मिजोरम में ईसाई समुदाय की तादात करीब 87 फीसदी है और 3 दिसंबर को ईसाई समुदाय का त्योहार भी है. इसके चलते नतीजे की तारीख में बदलाव किया गया है. लोगों ने मांग की थी तीन दिसंबर को हमारे यहां त्योहार है इसलिए नतीजों को किसी और दिन घोषित किए जाए.

7 नवंबर को हुआ था मतदान

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान किया गया था. वहीं चुनाव आयोग ने पहले सभी राज्यों के नतीजों के लिए 3 दिसंबर की तारीख को चुना था. लेकिन अब मिजोरम को छोड़कर 4 राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना) के नतीजे 3 तारीख को ही घोषित किए जाएंगे.

मिजोरम में किसकी हो रही जीत

जन की बात सर्वे के मुताबिक, यहां पर मिज़ो नेशनल फ्रंट को 14 सीट मिल सकती हैं. वहीं ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को सबसे ज्यादा 15 से 25 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा कांग्रेस को 5 से 9 तो बीजेपी को 0 से 2 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा एबीपी न्यूज सी वोटर के हिसाब से यहां सबसे ज्यादा सीटें मिज़ो नेशनल फ्रंट को मिल रही हैं. उसे 15 से 21 सीटें, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को 12 से 18 सीट, कांग्रेस को 2 से 8 और बीजेपी का खाता नहीं खुल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान…! अगले 8 घंटे में दिखेगा तांडव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के असर से देश…

35 minutes ago

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन प्रीति योग का संयोग, जानें मां चंद्रघंटा पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…

2 hours ago

नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें करियर और धन का हाल

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…

2 hours ago