देश

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: हाथों से खुदाई करके 41 मजदूरों को बचाने वाले रैट माइनर्स को दिल्ली BJP ने दिया 25-25 हज़ार का पुरस्कार

Delhi News: उत्तराखंड में सिलक्यारा टनल से 17 दिनों बाद सुर​क्षित निकाले गए 41 मजदूरों की देशभर में चर्चा हो रही है. साथ ही लोग उन 12 रैट माइनर्स की भी सराहना कर रहे हैं, जिन्होंने 41 मजदूरों को बचाने के लिए टनल में हाथों से खुदाई की थी. रैट माइनर्स को सत्तारूढ़ भाजपा ने सम्मानित किया. उन सबको 25-25 हज़ार का पुरस्कार भी आज दिया गया.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्‍ली में रैट माइनर्स से मुलाकात की. उसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “इन भाइयों ने बहुत बेहतरीन काम किया है. इन्‍होंने सही मायनों में दिल्ली और देश का नाम रोशन किया है. सिलक्यारा टनल में 17 दिनों तक फंसे रहे 41 श्रमिकों को बचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए हम इन्हें बधाई देने आए हैं.”

भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “हम इन सभी को सलाम करते हैं. इन 12 रैट माइनर्स में से 6 हमारे क्षेत्र के हैं. हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अपनी पूरी टीम के साथ हमने इनका सम्मान किया और 25-25 हज़ार का पुरस्कार दिया. हम चाहते हैं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी इन्हें पुरस्कृत करे”

कौन हैं वे 12 रैट माइनर्स, उनके नाम

– देवेंद्र
– फिरोज
– राशिद
-इरशाद
– नसीम
– मोनू
– नसीर
– अंकुर
– जतिन
– वकील हसन
– सौरभ
– मुन्ना कुरैशी

कल दिल्ली लौटे छह रैट माइनर्स

बता दें क‍ि रैट माइनर्स ने उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाई. जब मशीनें टनल में फंस गईं, तो इन सभी रैट माइनर्स ने टनल में घुस कर मैन्युअली मलबे को हटाया और मजदूरों को बाहर निकाला. 12 लोगों की टीम में 6 जांबाज दिल्‍ली के वर्कर खजूरी खास की राजीव नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं, जो सिलक्यारा टनल का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन खत्‍म होने के बाद वापस दिल्‍ली लौटे.

जानिए क्या होती है रैट माइनिंग?

जिस तरह से चूहा अपने बिल के अंदर घुसकर मिट्टी को बाहर फेंकते हुए आगे बढ़ता है, उसी तरह से इन 12 लोगों की टीम ने क्षतिग्रस्त टनल के अंदर काम किया. उनकी द्वारा आजमाए गए तरीके को रैट माइनिंग या जैक पुशिंग कहते हैं. और, उनकी टीम को रैट माइनर्स के रूप में जाना जाता है.

41 मजदूरों को बचाने के लिए कुल 652 लोगों की टीम लगी

189 पुलिसकर्मी
106 स्वास्थ्यकर्मी

101 लोग डिजास्टर रीस्पान्स फोर्स के. इसमें 39 लोग SDRF यानी State Disaster Response force के और 62 लोग NDRF यानी National Disaster Response Force के थे.

77 जवान इंडो-तिबतन बॉर्डर पुलिस के, इनकी कुल दो बटालियन तैनात थी. इसमें 60 जवान 12वीं बटालियन से, 17 जवान 35वीं बटालियन से थे.

46 कर्मचारी उत्तरकाशी जल संस्थान के
32 कर्मचारी उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के
24 कर्मचारी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के
12 कर्मचारी उत्तरकाशी के फायरमैन
9 उत्तरकाशी के जिला सप्लाई ऑफिसर के लोग
7 वायरलेस पुलिस जवान
7 कर्मचारी जल निगम से
3 कर्मचारी सूचना विभाग के लोग
1 कर्मचारी चिनयालीसौड़ PWD से

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

21 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

38 minutes ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

46 minutes ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

59 minutes ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

1 hour ago