Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लोन चुकाने का दबाव नहीं झेल पाया तेलुगू का कोरियोग्राफर चैतन्य, किया सुसाइड, आख़िरी वीडियो में कही ये बात

Telugu Choreographer Chaitanya Died: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैतन्य ने बैंक से काफी सारे कर्ज लिए हुए थे.

Chaitanya

तेलुगू के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर चैतन्य

Telugu Choreographer Chaitanya Died: तेलुगू के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर चैतन्य के कथित तौर पर सुसाइड की खबर से हर कोई हैरान है. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में चैतन्य ने फांसी लगाकर जान दे दी. चैतन्य की मौत के बाद से सोशल मीडिया उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोन की वजह से इस तरह के कदम उठाने की बात कहते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि चैतन्य को पॉपुलर तेलुगू डांस शो धी में देखा गया था.

वायरल वीडियो में इमोशनल दिखे चैतन्य

30 अप्रैल चैतन्य ने एक भावनात्मक वीडियो शूट करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसके बाद वे मृत पाए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैतन्य ने बैंक से काफी सारे कर्ज लिए हुए थे. लोन चुकाने में असमर्थता और इसे लेकर दिए कमिटमेंट का दबाव वह झेल नहीं पाए.

आखिरी वीडियो में वह कह रहे हैं कि – मेरी मां, पापा और बहन, सभी ने मेरा ख्याल बहुत अच्छी तरह रखा. इनमें से किसी ने मुझे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी. मैं सभी दोस्तों से माफी चाहता हूं. बहुत लोगों को मैंने परेशान किया है और मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. पर पैसों के मामले में मैंने खुद को नीचे गिराया है. जब मैंने लोन लिया था तो मैंने सोचा था कि मैं इन्हें समय से भर लूंगा. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इन्हें भरने की मेरे अंदर अब हिम्मत नहीं. मैं नहीं कर सकता. मैं इस समय नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है. लोन से जुड़ी मुश्किलों का मैं सामना नहीं कर पाऊंगा.

इसे भी पढ़ें: स्वार सीट पर होगा उपचुनाव, अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

फैंस बोले आप एक टैलेंटेड व्यक्ति

कोरियोग्राफर के इस वीडियो को देखने के बाद कोई फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसा नहीं करना चाहिए था. एक फैन ने चैतन्य लिखा है कि, यह गलत कदम उठा लिया चैतन्य मास्टर. सुसाइड करना सही हल नहीं. आप एक टैलेंटेड व्यक्ति रहे हैं, फिर यह कदम एक ऐसा इंसान कैसे उठा सकता है. आत्महत्या करने के लिए बहुत गट्स की जरूरत होती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest