Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

26 जनवरी को झंडा फहराया तो जान से मार देंगे- पंजाब सीएम भगवंत मान को आतंकी पन्नू की धमकी, शहर की दीवारों पर लिखवाया ‘खालिस्तान जिंदाबाद’

Bhagwant Mann: आतंकी ने कहा कि,”अगर सीएम ने तिरंगा फहराया तो उन पर आरपीजी हमला होगा. अपनी बात पर और जोर देते हुए कहा कि जो बठिंडा शहर में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाना जानते हैं वो आरपीजी भी चलाना जानते हैं”.

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत(Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी मिली है. गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मान बठिंडा के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय धवज फहराएंगे. लेकिन इससे पहले ही सिख फॉर जस्टिस आंतकी समूह की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. सिख फॉर जस्टिस के आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुले तौर पर यह धमकी दी है. आतंकी तरफ से कहा कि अगर सीएम 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तो उन पर RPG हमला होगा.

वहीं आतंकी पन्नू की तरफ से बठिंडा में कई जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखावा दिए गए हैं. मंगलवार को शहर के महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी यूनिर्वसिटी की दीवार, एनएफएल कालोनी की दीवार और मलोट रोड पर काली भैरव मंदिर की दीवार समेत कई और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए देखे गए.

आतंकी ने वीडियो जारी कर दी धमकी

मुख्यमंत्री को एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी गई है. इस वीडियो आतंकी पन्नू कह रहा है कि,”अगर सीएम ने तिरंगा फहराया तो उन पर आरपीजी हमला होगा. अपनी बात पर और जोर देते हुए कहा कि जो बठिंडा शहर में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाना जानते हैं वो आरपीजी भी चलाना जानते हैं. बेहतर होगी सीएम तिरंगा ना फहराए”.

हिंदू आए तो उन पर भी होगा हमला!

आतंकी पन्नू ने यह भी कहा कि,”सीएम के साथ अगर हिंदू भी वहां नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, नहीं तो उन पर भी हमला हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि,”रॉकेट भी चलाया जा सकता है”. उसने बताया कि,”सीआईएसएफ (CISF), एनएफएल कॉलोनी, महाराजा टेक्निकल यूनिवर्सिटी और मलोट रोड पर काली भैरव पीठ मंदिर पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए. साथ ही आरपीजी जिंदाबाद लिखा गया है”.

ये भी पढ़ें-   Lucknow building collapse: इमारत हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा, अलाया अपार्टमेंट में है पार्टनर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आंतकी के धमकी देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. CCTV के आधार पर पुलिस मामले का जांच कर रही है. जहां-जहां भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे. वहां-वहां पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि” जिले में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम है, किसी भी शरारती तत्व को शांति भंग करने नहीं दी जाएगी”.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital