देश

Odisha: मंत्री को गोली मारने वाला ASI था मानसिक बीमार, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा!

Odisha health minister Death: ओडिशा में बीते दिन (रविवार) को दिन-दहाड़े स्वास्थ्य मंत्री को गोली मार दी गई. जिसके बाद मंत्री नब किशोर दास (60 साल) की अस्पताल में मौत हो गई. इस घटना को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ASI गोपाल दास ने अंजाम दिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

वहीं इस घटना ने कई सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक राज्य के मंत्री को खुलेआम गोली कैसे मार दी गई और इस में हैरानी की बात यह भी है कि गोली मारने वाला खुद पुलिसकर्मी था. अब इसमें जो बड़ी बातें निकलकर सामने आ रही हैं, वो बेहद चौंकाने वाली हैं.

बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार था आरोपी ASI

दरअसल, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर गोली चलाने वाला आरोपी (ASI) आठ साल से बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) का शिकार था. जानकारी के मुताबिक, वो जिस डॉक्टर से लगातार इलाज करवा रहा था, उसके पास एक साल से नहीं गया था. इसके अलावा वह अपनी पत्नी और बच्चों से भी पांच महीने से नहीं मिला है. फिलहाल, इस मामले की जांच CID जांच कर रही है.

ASI की पत्नी ने दी अहम जानकारी

आरोपी ASI की पत्नी जयंती दास ने बताया कि,”मुझे इस घटना के बारे में न्यूज के माध्यम से पता चला. सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई. वो आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे. लेकिन उनकी सुबह वीडियो कॉल पर बेटी से बात हुई थी और यह उनकी आखिरी कॉल थी”.

ये भी पढ़ें-    Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास पर जानलेवा हमला, ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

जयंती दास ने आगे बताया कि उन्हें कुछ मानसिक परेशानी थी, जिसका वो पिछले 7-8 साल से इलाज करवा रहे थे. दवा लेने के बाद वो नॉर्मल व्यवहार करते थे. पत्नी जयंती का कहना था कि,”चूंकि पति मुझसे करीब 400 किमी दूर रहते हैं. मैं यह नहीं कह सकती कि वह नियमित रूप से दवा ले रहे थे या नहीं”.

ASI बनने के बाद मिली लाइसेंसी पिस्तौल

आरोपी गोपाल दास ने पुलिस विभाग में अपना करियर शुरू किया था. 12 साल पहले गोपाल का झारसुगुड़ा जिले में ट्रांसफर किया गया. इस संबंध में झारसुगड़ा एसडीपीओ (SDPO) गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि ब्रजराजनगर क्षेत्र के गांधी चौक में पुलिस चौकी का प्रभारी बनाए जाने के बाद एएसआई गोपाल को लाइसेंसी पिस्तौल जारी की गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

10 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

28 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

43 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

2 hours ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago