Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: इटावा लायन सफारी में बढ़ा शेरों का कुनबा, शेरनी सोना बनी मां

सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने के लिए शेरनी सोना की शेर कान्हा के साथ मिलन कराया गया था. इसके बाद आईवीआरआई बरेली में जब उसका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद उसका ध्यान रखा जाने लगा.

UP News

UP News

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: उत्तर-प्रदेश की इटावा लायन सफारी पार्क में शेरों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. शेरनी सोना ने गुरुवार को एक शावक को जन्म दिया. इस तरह से अब इटावा सफारी में जन्म लेने वाले 11 शावक हो गए हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “इटावा लायन सफ़ारी’ में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है.  यूपी सरकार अन्य जानवरों को बढ़ाकर इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सफ़ारी को पर्यटन के लिए पूरी तरह खोलकर इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ाए व सपा सरकार के समय दिये गये रखरखाव के कॉरपस फंड व टिकट की संख्या में भ्रष्टाचार रोके.”

गुरुवार को शेरनी ने दिया शावक को जन्म

बता दें कि सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने के लिए शेरनी सोना की शेर कान्हा के साथ मिलन कराया गया था. इसके बाद आईवीआरआई बरेली में जब उसका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद उसका ध्यान रखा जाने लगा. गुरुवार को शेरनी ने एक स्वस्थ्य शावक को जन्म दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, शेरनी सोना के साथ ही शावक को भी डॉक्टर स्वस्थ्य बता रहे हैं.

गौरतलब है कि सफारी में अब तक 10 शावकों की उछल कूद वन्य जीव प्रेमियों को लुभा रही थी तो अब कुनबे में शामिल एक और के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही है. शेरनी की विशेष देखभाल के लिए डॉक्टर और कीपर तैनात किया गया है. सीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. किसी को भी शेरनी सोना और उसके शावक के पास जाने की अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: पवित्र सावन मास में राधाकृष्ण मंदिर के सामने फेंका गया मांस, श्रद्धालुओं ने किया भारी हंगामा, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प 

शेरनी जेसिका और उसकी बेटियों की हैं अन्य संतानें

इटावा लायन सफारी में जो शावक पहले से मौजूद हैं वह सभी शेरनी जेसिका और उसकी बेटियों की संताने हैं. बता दें कि सफारी में जेसिका ने सबसे पहले एक शावक को जन्म दिया जिसका नाम शिम्बा सुल्तान रखा गया. वह काफी बड़ा हो गया है. इसके बाद जेसिका ने 8 शावकों को जन्म दिया जो कि लोगों को बड़ा भाते हैं तो वहीं जेसिका की बेटी जेनिफर ने भी बाद में दो शावकों को जन्म दिया तो अब शेरनी सोना ने शावक को जन्म देकर कुनबा बढ़ने की परम्परा को जारी रखा है. शेरनी सोना भी जेसिका के परिवार की ही है. मालूम हो कि जेसिका और जेनिफर को गुजरात के जूनागढ़ से इटावा लाया गया था जो इटावा में शेरों का कुनबा बढ़ाने का काम लगातार कर रही हैं.

सफारी में शावकों के जन्म की ये है तारीखें

6 अक्टूबर 2016- शिम्बा सुल्तान

15 जनवरी 2018-बाहुबली

26 जून 2019- भारत, रूपा, सोना

15 अप्रैल 2020- केसरी

12 दिसंबर 2020-नीरजा गार्गी

10 अगस्त 2022-जेनिफर का शावक

6 जुलाई 2023-शेरनी सोना का शावक

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital