Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: नवजात को मृत बताकर सभासद को बेचा, पुलिस ने दो आरोपी डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के एक निजी अस्पताल में एक महिला की डिलिवरी हुई है. जिसके बच्चे को मृत बताकर डॉक्टरों ने एक सभासद को बेच दिया था.

बच्चे को बेचने वाले आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

बच्चे को बेचने वाले आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के एक निजी अस्पताल में एक महिला की डिलिवरी हुई है. जिसके बच्चे को मृत बताकर डॉक्टरों ने एक सभासद को बेच दिया था. अब महिला ने बच्चे के जिंदा होने का दावा करते हुए पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल करते हुए इस मामले में शामिल दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. वहीं बच्चे को खरीदने वाला सभासद के नेपाल भागने की बात कही जा रही है. पुलिस ने बच्चे को भी बरामद कर लिया है.

मृत बताकर डॉक्टर ने बच्चे को बेचा

मिली जानकारी के मुताबिक, पचपेड़वा इलाके के जुड़ी कुइया स्थित मिशन अस्पताल में झाउआ गांव की पुष्पा देवी को एक महीने पहले डिलिवरी के लिए भर्ती कराया गया था. प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल के डॉक्टर अकरम जमाल ने सिजेरियन के जरिए डिलिवरी कराई. बच्चे के जन्म लेने के बाद डॉक्टर अकरम जमाल ने महिला को बताया कि उसका बच्चा मृत पैदा हुआ है.

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करीब एक महीने बीत जाने के बाद महिला ने 28 नवंबर को थाने में तहरीर दी. जिसमें उसने अपने बच्चे को जीवित होने का दावा किया. इसके साथ ही डॉक्टरों पर बच्चे को बेचने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल शुरू की. जब पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. इसपर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अकरम जमाल को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर सिद्धार्थनगर के बढ़नी में रूबी हेल्थ केयर के डॉक्टर हफीजुर्रहमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- Virgin Atlantice Plane: दुनिया में पहली बार बिना ‘Fuel’ के विमान ने भरी उड़ान, लंदन से न्यूयॉर्क पहुंचा प्लेन

सभासद ने बच्चे को खरीदा

पुलिस को हफीजुर्रहमान ने बताया कि उसने बच्चे को बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 के सभासद निसार को बेचा था. जब पुलिस निसार को गिरफ्तार करने पहुंची तो पता चला कि वो नेपाल भाग गया है. अब पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी सभासद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं जिले के सीएमओ ने बताया कि बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है. मामले की जांच कराकर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital