Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘भारतीय नोट पर हो लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर’, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उठाई मांग

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उठाई मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नोटों पर गांधी के साथ लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मेरी केंद्र सरकार और पीएम मोदी से गुजारिश है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए. उन्होंने कहा कि हम ये नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन जो नए नोट छापे जाएं, उस पर लक्ष्मी जी और गणेश की तस्वीर बनी हो. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की बेहतर स्थिति और देश को विकसित बनाने के लिए ‘देवी-देवताओं का आशीर्वाद’ बहुत जरूरी  है.

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक उनके मन में ये विचार दिवाली की रात पूजा करते समय आया.  उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कई लोगों से बातचीत हुई है और इस पर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडोनेशिया मुस्लिम देश है. वहां की 85% आबादी मुस्लिम की है, 2% हिंदू हैं, फिर भी उन्होंने वहां के करेंसी पर गणेश जी तस्वीर लगाई है.

केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर परिवार अमीर बने, इसके लिए बहुत कदम उठाने होंगे. अच्छे स्कूल, अस्पताल और मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराने होंगे. ये तभी संभव है, जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहे. उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इससे अर्थव्यवस्था ठीक हो जाएगी. लेकिन, इससे हमें भगवान का आशीर्वाद जरूर मिलेगा. जब इंडोनेशिया कर सकता है तो हम क्यों नहीं. लक्ष्मी जी स्मृद्धि और संपन्नता की देवी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital