देश

MP में गठबंधन ‘INDIA’ में दरार, सपा ने अब इन 9 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानें कितनी सीटों पर अकेले लड़ने का है प्लान

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में ‘इंडिया’ गठबंधन को बड़ा झटका लगा है यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में तकरार बढ़ाती हुई दिख रही है. दरअसल कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी पहले सूची जारी कर दी है. वहीं समाजवादी पार्टी में अपने सात प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. इन सात सीटों में से चार सीट वही हैं जिस पर कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. ऐसे में अगर इन 4 सीटों पर कांग्रेस और सपा में आपस में लड़ेंगीं तो बीजेपी को इसका फायदा हो सकता है. इस बावजूद भी सपा यहीं नहीं रूकी. इसके बाद उसने 9 सीटों पर और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया.

दरअसल जिन 4 सीटों पर कांग्रेस और सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. वहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत है. ये चार सीटें चितरंगी, मेहगांव, भांडेर और राजनगर हैं. पिछले चुनाव में कांग्रेस तीन पर जीत मिली थी और केवल चितरंगी में हार मिली थी.

सपा का लखनऊ और भोपाल खेमा नाराज

जानकारी के मुताबिक, सपा का भोपाल और लखनऊ खेमा इस बात से नाराज हैं. बात यह भी की है कि एक प्रदेश हॉट सीट छतरपुर पर कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवार उतार दिया है. जबकि सपा को इस सीट पर पिछले चुनाव में जीत मिली थी. हालांकि सपा ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. फिर कांग्रेस के सामने अपने प्रत्याशियी को उतार थोड़ा भारी पड़ सकता है.

गठंबधन का संभावनाएं खत्म

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी में सपा के अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं. हमारी कांग्रेस नेतृत्व से थोड़ी बहुत बात हुई थी, लेकिन ये सब रविवार को खत्म हो गया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब हम चुनाव में खुद ही लड़ेंगे और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसके प्रदेश में सपा के कई नेताओं ने कांग्रेस के इस रूख को लेकर नारजगी जताई है.

यह भी पढ़ें- Telangana Elections: “KCR के परिवार का भ्रष्टाचार केवल तेलंगाना ही नहीं.. दिल्ली तक फैला है”, हैदराबाद में बरसे राजनाथ सिंह

इतनी सीटों पर लड़ेगी सपा

सपा के एक नेता ने बताया है कि पार्टी प्रदेश में करीब 30 से 35 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि हमने कांग्रेस के नेतृत्व से बात की थी. हमने केवल उनसे 10 सीटों की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इससे भी कम सीटों की पेशकश की. इसके बाद उन्होंने बिता बताए अपने प्रत्याशियों की सूची का ऐलान कर लिया. गठबंधन में ऐसे नहीं होता है. अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.

– भारत एक्सप्रेस


Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

30 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

33 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago