दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
सीएम योगी ने 'पृथला सिग्नेचर ब्रिज' का किया उद्घाटन
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्धनगर जिले को बड़ी सौगात दी. उन्होंने यहां 1700 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन्हीं में एक नोएडा का पृथला सिग्नेचर ब्रिज, जिसका लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे थे. आज रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन कर दिया है. यह पुल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगा. इसके अलावा सीएम योगी ने शहर के सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क समेत कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. पुल करीब ढाई साल से ज्यादा समय तक निर्माणाधीन रहा. हाई-टेक ब्रिज कई सेंसर से लैस होगा और इसे सपोर्ट करने वाली प्रत्येक केबल एक सेंसर से जुड़ी हुई है.
पुल पर काम काफी लंबे समय से चल रहा था, इसलिए लोगों का काफी जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा रहा था. सीएम योगी के उद्घाटन के बाद ही यहां से लोगों का आना जाना शुरू हो गया. इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया.
सीएम योगी ने अपने उद्घाटन में जमकर कांग्रेस और सपा सरकार पर हमला बोला- सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी के 48 साल होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा और पटना में विपक्षी दलों के महाजुटान को भी आड़े हाथों लिया. CM योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने जेपी और लोकनायक के साथ इमरजेंसी के समय कांग्रेस का विरोध किया था, आज वो अपने फायदे के लिए फिर कांग्रेस के पास जा पहुंचे हैं.
मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में प्रदेश के कानून व्यवस्था और माफिया राज के खत्म होने पर भी बयान दिया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह उत्तरप्रदेश में माफिया ठंडे हो गए हैं, उसी तरह गौतमबुद्ध नगर भी बारिश से ठंडा हो गया है. पाकिस्तान पर भी मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व में 2027 में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने वाला है, तो वहीं पाकिस्तान एक-एक रोटी को मोहताज होने वाला है.
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…