Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लाखों लोगों का इंतजार हुआ खत्म…सीएम योगी ने ‘पर्थला सिग्नेचर ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नोएडा को दी 1700 करोड़ की सौगात

Parthala Flyover: यह पुल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगा. इसके अलावा सीएम योगी ने शहर के सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क समेत कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया.

सीएम योगी ने 'पृथला सिग्नेचर ब्रिज' का किया उद्घाटन

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्धनगर जिले को बड़ी सौगात दी. उन्होंने यहां 1700 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन्हीं में एक नोएडा का पृथला सिग्नेचर ब्रिज, जिसका लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे थे. आज रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन कर दिया है. यह पुल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगा. इसके अलावा सीएम योगी ने शहर के सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क समेत कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. पुल करीब ढाई साल से ज्यादा समय तक निर्माणाधीन रहा. हाई-टेक ब्रिज कई सेंसर से लैस होगा और इसे सपोर्ट करने वाली प्रत्येक केबल एक सेंसर से जुड़ी हुई है.

पुल पर काम काफी लंबे समय से चल रहा था, इसलिए लोगों का काफी जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा रहा था. सीएम योगी के उद्घाटन के बाद ही यहां से लोगों का आना जाना शुरू हो गया. इसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया.

अपने फायदे के लिए एकजुट हो रहा विपक्ष

सीएम योगी ने अपने उद्घाटन में जमकर कांग्रेस और सपा सरकार पर हमला बोला- सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी के 48 साल होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा और पटना में विपक्षी दलों के महाजुटान को भी आड़े हाथों लिया. CM योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने जेपी और लोकनायक के साथ इमरजेंसी के समय कांग्रेस का विरोध किया था, आज वो अपने फायदे के लिए फिर कांग्रेस के पास जा पहुंचे हैं.

‘प्रदेश में माफिया राज खत्म’

मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में प्रदेश के कानून व्यवस्था और माफिया राज के खत्म होने पर भी बयान दिया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह उत्तरप्रदेश में माफिया ठंडे हो गए हैं, उसी तरह गौतमबुद्ध नगर भी बारिश से ठंडा हो गया है. पाकिस्तान पर भी मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व में 2027 में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने वाला है, तो वहीं पाकिस्तान एक-एक रोटी को मोहताज होने वाला है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest