देश

बारिश में झरना बनीं Avantika Express की बोगियां, AC कोच में बैठे यात्री परेशान, रेलवे ने कहा- अब सब ठीक है

Avantika Express: देशभर में मानसून की शुरुआत के साथ ही जलभराव से लेकर तमाम तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं. भीषण गर्मी के बीच जब लोगों को बारिश ने राहत दिलाई तो वहीं मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन का एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें ट्रेन के एसी (AC) कोच की छत से पानी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन की छत से पानी काफी तेजी के साथ नीचे गिर रहा है. इसके साथ ही वीडियो में एक शख्स अपनी सीट पर बैठा हुआ है, जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि एसी और बारिश के पानी की वजह से उसे ठंड लग रही हो.

जब इंडियन रेलवे का ये वीडियो वायरल हुआ तो इस पर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी सरकार के पर तंज कसना शुरू कर दिया. लोकसभा सांसद और टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने वीडियो शेयर करते लिखा, “भारतीय रेलवे ने ओपन शॉवर सुविधा के साथ नया सूट कोच लॉन्च किया है. भारतीय रेलवे इन ट्रेनों में यात्रियों को शॉवर जेल, शैम्पू और बाथरोब उपलब्ध कराने पर भी चर्चा कर रहा है। मोदी!! मोदी!! मोदी.” वहीं इस वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा (netta d’souza) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारतीय रेल की बदहाली का कौन है ज़िम्मेदार?.”

रेलवे ने ट्वीट कर दी सफाई

मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की तरफ से भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आने लगी. जिसके बाद रेलवे की तरफ से ट्वीट के माध्यम से सफाई दी गई. रेलवे की ओर से कहा गया कि अवंतिका एक्सप्रेस के सभी डिब्बों की गहन जांच की गई है और मामले पर तुरंत ध्यान दिया गया है ट्रेन ने अपनी वापसी यात्रा शुरू कर दी है, अब ऐसी कोई समस्या नहीं है यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पश्चिम रेलवे यात्रियों की शिकायतों को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.

मुंबई में होगी भारी बारिश

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा है कि दिन के दौरान मुंबई में और भी बारिश होने की उम्मीद है. यही नहीं भारी बारिश के कारण शहर की कुछ सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

21 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago