Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: सर्दी से राहत के बीच इन राज्यों में हो सकती है बारिश, पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी, जाने मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है. जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी 2023 को हल्की बारिश होने की संभावना है.

weather-update-16

6 राज्यों में हो सकती है बारिश (फोटो ani)

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होता हुआ दिख रहा है. तेज हवाओं की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है और दिन में धूप निकलने की वजह से थोड़ी राहत मिल रही है. उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. एक ओर मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है तो दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. इसके साथ ही फिलहाल मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखे जा रहे हैं.

IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है. जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी 2023 को हल्की बारिश होने की संभावना है.

26 जनवरी तक मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में हर दिन तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. आज यानी 22 जनवरी को दिल्ली के तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. हालांकि, आज आसमान में धुंध छाया रहेगा और धूप निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी तक हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-       LG vs AAP: उपराज्यपाल के आरोपों पर मनीष सिसोदिया का हमला, बोले- आपने शिक्षकों और छात्रों को अपमानित किया

लखनऊ में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी ठंड से राहत मिली हुई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सूरज भी दिखाई देगा. हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

24 से 25 जनवरी के बीच हो सकती है बारिश

इसके अलावा 22 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात जारी रह सकता है. 23 और 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज करेगा. उस अवधि के दौरान व्यापक बारिश और हिमपात होगा. 24 और 25 जनवरी को बारिश और हिमपात की तीव्रता सबसे अधिक होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital