Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के रामलीला मेले में झूले के अचानक रुकने से मची भगदड़, आधे घंटे तक फंसे रहे लोग, Video

Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में लगे झूले के अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई. जब झूला रुका उस समय झूले पर महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.

झूले से उतरते लोग

Delhi: देश भर में माता रानी के नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं देश भर में रामलीला समितियों द्वारा रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है. इन रामलीला स्थलों पर मेला भी लगा हुआ है. वहीं इन मेलों में झूला झूलने वालो की भी काफी भीड़ है. राजधानी दिल्ली में भी रामलीला मैदान में मेला लगा हुआ है. लेकिन बीती रात झूले को लेकर ऐसी घटना हो गई कि सभी सहम गए और लोगों में चीख पुकार मच गई.

चलते-चलते रुका झूला

दिल्ली के रामलीला मैदान में लगे झूले के अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई. जब झूला रुका उस समय झूले पर महिलाएं और बच्चे भी सवार थे. ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका से उनमें चीख-पुकार मच गई. किसी तरह सीढ़ियों की सहायता से लोगों को नीचे उतारा गया.

दिल्ली के नरेला के रामलीला मैदान में बड़े आकार के Gaint Wheel झूले पे कई लोग झूला झूलने का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान झूला का कुछ हिस्सा टूट गया और कुछ लोग उसमे फंस गए. अचानक हुए इस हादसे से लोग घबरा गए और काफी देर तक जब झूला चालू नहीं हुआ तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए झूले से छलांग लगा दी. वहीं कई लोग देर तक झूले में फंसे दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ें: Delhi-Meerut RRTS: यात्रियों के लिए इस दिन से शुरू होगी RapidX ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कैसे करेंगे टिकट बुक और कितना होगा किराया?

अनहोनी की आशंका से झूले से कूदे लोग

झूले के रुकते ही कुछ लोग उसमें बने एंगल पकड़कर खुद ही उतरने की कोशिश करने लगे. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि. नवरात्रि मेले में लगे झूले के एक विशाल पहिये के काम करना बंद कर देने के बाद चार बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों को बचाया गया. दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में जानाकरी देते हुए बताया कि दिल्ली के नरेला इलाके में एक नवरात्रि मेले में हुए इस घटना में सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital