महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
धीरेंद्र शास्त्री (फोटो सोशल मीडिया)
Pandit Dhirendra Shastri: देश में फिलहाल हिंदुत्व और सनातन धर्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसमें अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी कूद गए हैं. वो अभी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं. इस बीच उन्होंने हिंदुत्व और सनातन को लेकर बड़ा बयान दे दिया उन्होंने कहा कि भारत को हिंदु राष्ट्र होना चाहिए और सनातन इसकी जागृति. इसके अलाव उन्होंने सनातन धर्म की आलोचना करने वालों पर बड़ा हमला बोला.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बीते दिन शनिवार को विमान से खंडवा हवाई पट्टी पर पहुंचे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनके अपने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए देरी हुई.
दरअसल धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम खंडवा जिले के हरसूद में होना है, लेकिन यहां पहुंचने से पहले उन्होंने अपना काफिला सड़क पर ही रोक दिया. यहां बड़ी संख्या में लोग उनको देखने और मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो और सनातन की जागृति हो इसलिए हम यहां आए है. इसके बाद देश में चल रहे सनातन विवाद पर उन्होंने कहा कि जो लोग इस कटाक्ष करते हैं. वे रावण खानदान के हैं क्या करेंगे बेचारे. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा हाल है.
यह भी पढ़ें- India Canada Issue: भारत-कनाडा के बीच तनाव का कहीं फायदा तो नहीं उठा रहा अमेरिका? ट्रूडो को दी थी खुफिया रिपोर्ट!
बता दें कि खंडवा में वह अपना दिव्य दरबार लगाएंगे और श्रद्धालुओं के दुखों का सुनेंगे. यहां बड़ी संख्या में लोग धीरेंद्र शास्त्री को सुनने और अपनी समस्या का हल जानने के लिए आए हैं. अपने भक्तों को वह दो दिनों तक कथा सुनाने के बाद 25 सितंबर को बागेश्वर धाम के लिए वापस रवाना हो जाएंगे.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…